Thursday, 5 January 2017

बेटी..

बेटी..

आओ आज तुम्हें किसीसे मिलवाता हूँ मैं
एक बेटी की बात तुम्हें आज सुनाता हूँ मैं

एक सुँदर मुलायम सी गुड़िया है बेटी
या फिर जादू कि छोटी सी पुड़िया है बेटी

इक चंचल परी कि तरह होती है बेटी
या फिर मखमल से बनी दरी कि तरह होती है बेटी

न हो तो,तो एक अनबुझी प्यास है बेटी
हो तो,तृष्णा के तृप्ती का अहसास है बेटी

बेटी, प्यार से लबालब भरा एक प्याला है
फ़ीका सामने उसके,हर जाम हर मधुशाला है

बेटी,पिता से बहनेवाली प्यार का एक झरना है
बेटी,पिता कि पगड़ी और माँ का सबसे सुँदर गहना है

कड़कती धुप में शीतल सी छाँव है बेटी
अनकही अनसमझी एक भाव है बेटी

बुखार में,सर पर कोमल सी हाथ है बेटी
अनमोल बेशकीमती खुदा की सौगात है बेटी

बेटी,प्यार से खिलाया हुआ रोटी का एक टुकड़ा है
बेटी,तन में जोश भर देनेवाली गीत का एक मुखड़ा है

बेटी,कल कल करती,बहती एक नादिया है
बेटी,परिवार के माथे कि एक बिंदिया है

बेटी,पापा पापा कहती, एक सुरीली आवाज़ हो जैसे
बेटी, दुनिया कि सबसे मनमोहक साज़ हो जैसे

बेटी,एक हँसी खिलखिलाती हुई
बेटी,एक लम्हा है मुस्कुराती हुई

क्यों कहते हैं लोग,एक धन परायी है बेटी
मातपिता के पीर हमेशा से अपनायी है बेटी

बाबुल के घर थी,तो चहका करती थी बेटी
साजन के घर जा,उस घर को भी महकाती है अब बेटी

@adnasakavi

No comments:

Post a Comment