आ तुझे मैं लिख दूँ
जीवन आपाधापी के मध्य में
कभी गद्य तो कभी पद्य में
तुझको कुछ क्षण तुझसे चुराकर
आ तुझे मैं लिख दूँ ।
रिश्तों के मेले में कभी तुझे खोजूँ
या यादों के वसुंधरा में कभी बों दूँ
भूत से वर्त्तमान तक तुझे घुमाकर
आ तुझे मैं लिख दूँ ।
जुगनुओं के साथ परवानों को बुला
रात दिये को आमने सामने मिला
तेरी कहानी बारंबार उन्हें सुनाकर
आ तुझे मैं लिख दूँ ।
रेत कि तरह फिसलने से पहले
हृदय मेरा जो कहना चाहे कहले
सोयी धड़कनों को भी जगाकर
आ तुझे मैं लिख दूँ ।
आ तुझे मैं लिख दूँ ।
@adnasakavi
No comments:
Post a Comment