चीर दे धरा का सीना,जो तुझे प्यास लगी है,
छोड़ दे तिल तिल मरना,गर जीने कि आस जगी है,
उड़ तो सही,तु गिरेगा कई बार,
पर छूलेगा आसमां, जो है खुद पर एतबार,
ताजपोशी से पहले,दुनिया सब को है आज़माती,
तेरी सफर में तू खुद का अकेला है साथी,
रुकना ना, ना मुड़ना इस सफर में तेरे,
रोके चाहें,डराये,तुझे घनघोर अँधेरे,
बढ़ता ही रहा तो,तु मंज़िल को चूम ही लेगा,
विजेता है जा रहा,फिर पूरा ज़माना कहेगा ।
@adnasakavi
Monday, 16 January 2017
चीर दे धरा..
जिंदगी आज थोड़ी
जिंदगी आज थोड़ी घबरायी सी लगती है
खुद से खुदकी संगीन बेवफाई सी लगती है
वो दुनिया को आग लगाने पर आमादा है
नफरत किसीने खूब पिलायी सी लगती है
पूरा बाज़ार उसकी तरफ ही है देख रहा
मज़बूरी खुद को बेचने आयी सी लगती है
उसकी कहानी सुन तू क्यों रो पड़ा सुशील
तेरे आपबीती उसने सुनायी सी लगती है
उनके महफ़िल में भी अब वो बात नहीं
कब्रिस्तान में फैली तन्हाई सी लगती है
आँगन में अँधेरा पर एक महक भी है
अभी किसीने लौ बुझायी सी लगती है
रुक सुशील फिर ज़रा वहाँ गौर से सुन
प्रकृति कुछ अभी फुस्फुसायी सी लगती है
जीवन एक और मौके का हकदार है सुशील
कई धुन उसके मधुर सहनाई सी लगती है
@adnasakavi
जिंदगी आज थोड़ी
जिंदगी आज थोड़ी घबरायी सी लगती है
खुद से खुदकी संगीन बेवफाई सी लगती है
वो दुनिया को आग लगाने पर आमादा है
नफरत किसीने खूब पिलायी सी लगती है
पूरा बाज़ार उसकी तरफ ही है देख रहा
मज़बूरी खुद को बेचने आयी सी लगती है
उसकी कहानी सुन तू क्यों रो पड़ा सुशील
तेरे आपबीती उसने सुनायी सी लगती है
उनके महफ़िल में भी अब वो बात नहीं
कब्रिस्तान में फैली तन्हाई सी लगती है
आँगन में अँधेरा पर एक महक भी है
अभी किसीने लौ बुझायी सी लगती है
रुक सुशील फिर ज़रा वहाँ गौर से सुन
प्रकृति कुछ अभी फुस्फुसायी सी लगती है
जीवन एक और मौके का हकदार है सुशील
कई धुन उसके मधुर सहनाई सी लगती है
@adnasakavi
Sunday, 15 January 2017
इशारा हूँ मैं
...इशारा हूँ मैं
हिम्मत पसीना कर वर्तमान सँवारा हूँ मैं
वक़्त! सँभल जा,तेरे लिए एक इशारा हूँ मैं
पसरा हुआ अँधेरा द्वेष लोभ का चहु ओर
प्रकाश बिखेरता ऐसे में एक ध्रुव तारा हूँ मैं
डूब रही ज़माने में इंसानियत कि नाँव जहाँ
उस मानवता के लिये सुरक्षित किनारा हूँ मैं
दशकों से बिलख रही,बदलाव के आस में
माँ भारती का भरोसा,चुनिंदा सहारा हूँ में
बांधने कि कोशिश न कर समझ में दुनिया
हवा बन उड़ जाऊँगा हर बार,आवारा हूँ मैं
@adnasakavi
तारे हो गये
तारे हो गये..
तमाम धड़कने बेसहारे हो गये
नयन अब नमकीन फुहारे हो गये
साँसें थिरकती थीं जो मौजों कि तरह
उनके बेरुख़ी से सारे बेचारे हो गये
पल गुजरे थे कई अच्छे साथ उनके
सारे के सारे आसमाँ में तारे हो गये
वो कसमें वो फ़िक्र वो अपनापन
झटके में सब किसी किनारे हो गए
बसा करता था घरौंदा भी मेरा कभी
कमरे सारे तन्हाई के सहारे हो गये
पैसे थमा देते हैं लोग समझ फ़क़ीर कोई
सदियाँ अब तो खुदको सँवारे हो गये
@adnasakavi
Friday, 13 January 2017
डर !
डर!
किसीका डर आपके लिये कितना हानिकारक हो सकता है,इसका अंदाजा वही व्यक्ति लगा सकता है,जिसने किसीके डर को खुद के छवि पर झेला हो ।
उस व्यक्ति का डर स्वाभाविक हो सकता है । जीवन के भूतकाल में घटी कई घटनाएं इंसान को विवश कर देती हैं,ऐसा बर्ताव करने पर ।
लेकिन वह बर्ताव,उस व्यक्ति के आस पास में भी ऐसा एक माहौल पैदा कर देता है,न चाहते हुए भी,जो बहोत ही भयानक होता है ।
बहुतों को वह भयानकपन का विष ,हवाओं में घुला महसूस होता है और बहोत लोग उसे समझ ही नहीं पाते ।
मेरा भी सामना हुआ ऐसे ही एक डर के साथ ।
जिसने कुछ वक़्त के लिये मुझे मेरे नीचे लिखे पंक्तियों को जीने पर मजबूर कर दिया ।
फिर गमगीन कर गया कोई
ग्लानि अधीन कर गया कोई
नहीं चाहता था हो फिर लेकिन
आंखें नमकीन कर गया कोई
खुद से घृणा होने लगी कुछ इस कदर के बयान नहीं कर सकता ।
वो भी उस कारण के लिए,जिसका मैं कभी हिस्सा न था ।
वो व्यक्ति जिसके कारण मैंने यह सब महसूस किया,उससे कुछ ही वक़्त पहले अभी twitter पर मिला था.
ट्विटर कि खास बात यह है,कि आप कि जिस विषय में रुची है,ऐसे विषय में रुचि रखने वालों से आप को जोड़ने में प्रयासरत रहता है।
स्वाभाविक था,मेरे लिखने के लगाव ने उस व्यक्ति तक पहुँचा दिया ।
ट्विटर हैंडल पर एक दूसरे को दोनों ने फॉलो किया ।
एक दूसरे को अपने रचनाओं में टैग भी करने लगे ।
जुगलबन्दी सी होने लगी।
मेरी रचनाओं पर उस व्यक्ति कि प्रतिक्रिया तो कभी मेरी प्रतिक्रिया उस व्यक्ति के रचनाओं पर ।
लेकिन एक दिन,कुछ ऐसा हुआ,जिसका आभास तक न था मुझे ।
उस व्यक्ति का मेरे DM पर डायरेक्ट मैसेज आया ।
उसका मैसेज तो मेरी एक रचना पर प्रतिक्रिया था पहले पहले,लेकिन फिर वो मेरे व्यक्तित्व के तरफ बढ़ा ।
मुझे उस व्यक्ति से वार्तालाप कर ऐसा मासूस हुआ मनो,जैसे मैंने कोई पाप किया हो अभी कुछ क्षण पहले और शायद मैं मुखौटा पहने बाजार में घूमता हूँ ।
जब कि सच्चाई यह है,साथ मेरी कमज़ोरी भी,के कोई भी मुझसे एक घंटे बात करके,मेरे बारे में अगला पिछला सब कुछ पता लगा सकता है ।
उस व्यक्ति कि बातें,रहस्मय तरीके से मेरे अंदर कुछ थोड़ रही थी निरंतर ।
मैंने असफल कोशिश भी की उस रहस्य को पता लगाने की ।
लेकिन जितनी कोशिश करता,उतना ही अंदर से टूट जाता,ग्लानि,घृणा से भर जाता ।
जैसे कोई मेरे छवि पर ग्रहण लगाते जा रहा हो और मैं कुछ भी करने में असमर्थ रहूँ ।
खैर,उस वार्तालाप का अंत हुआ,जैसे तैसे,लेकिन उसने मुझे मेरे अंदर झाँकने पर मजबूर कर दिया ।
काफी वक़्त लगा,मुझे खुद को यह समझाने में के,उस व्यक्ति का जो डर है,वो वास्तिवकता से भरा हो सकता है,लेकिन मैं १००% वो मुखौटा नहीं हूँ जिसका आभास हमारे बीच हुई वार्तालाप मुझे निष्कर्ष पर आने को मजबूर कर रही थी ।
मेरे व्यक्तित्व के अपहरण होने से बचाने में आखिकार मैं जीत तो गया लेकिन शायद हार भी गया एक तरह से ।
क्या पता कोई मेरी छवि क्या बना ले अपने मस्तिष्क में अब जब किसी से वार्तालाप हो और वह व्यक्ति कैद हो अपने ऐसे ही किसी डर में ।
Adnasakavi सुशील
Friday, 6 January 2017
आ तुझे मैं लिख दूँ
आ तुझे मैं लिख दूँ
जीवन आपाधापी के मध्य में
कभी गद्य तो कभी पद्य में
तुझको कुछ क्षण तुझसे चुराकर
आ तुझे मैं लिख दूँ ।
रिश्तों के मेले में कभी तुझे खोजूँ
या यादों के वसुंधरा में कभी बों दूँ
भूत से वर्त्तमान तक तुझे घुमाकर
आ तुझे मैं लिख दूँ ।
जुगनुओं के साथ परवानों को बुला
रात दिये को आमने सामने मिला
तेरी कहानी बारंबार उन्हें सुनाकर
आ तुझे मैं लिख दूँ ।
रेत कि तरह फिसलने से पहले
हृदय मेरा जो कहना चाहे कहले
सोयी धड़कनों को भी जगाकर
आ तुझे मैं लिख दूँ ।
आ तुझे मैं लिख दूँ ।
@adnasakavi
Thursday, 5 January 2017
बेटी..
बेटी..
आओ आज तुम्हें किसीसे मिलवाता हूँ मैं
एक बेटी की बात तुम्हें आज सुनाता हूँ मैं
एक सुँदर मुलायम सी गुड़िया है बेटी
या फिर जादू कि छोटी सी पुड़िया है बेटी
इक चंचल परी कि तरह होती है बेटी
या फिर मखमल से बनी दरी कि तरह होती है बेटी
न हो तो,तो एक अनबुझी प्यास है बेटी
हो तो,तृष्णा के तृप्ती का अहसास है बेटी
बेटी, प्यार से लबालब भरा एक प्याला है
फ़ीका सामने उसके,हर जाम हर मधुशाला है
बेटी,पिता से बहनेवाली प्यार का एक झरना है
बेटी,पिता कि पगड़ी और माँ का सबसे सुँदर गहना है
कड़कती धुप में शीतल सी छाँव है बेटी
अनकही अनसमझी एक भाव है बेटी
बुखार में,सर पर कोमल सी हाथ है बेटी
अनमोल बेशकीमती खुदा की सौगात है बेटी
बेटी,प्यार से खिलाया हुआ रोटी का एक टुकड़ा है
बेटी,तन में जोश भर देनेवाली गीत का एक मुखड़ा है
बेटी,कल कल करती,बहती एक नादिया है
बेटी,परिवार के माथे कि एक बिंदिया है
बेटी,पापा पापा कहती, एक सुरीली आवाज़ हो जैसे
बेटी, दुनिया कि सबसे मनमोहक साज़ हो जैसे
बेटी,एक हँसी खिलखिलाती हुई
बेटी,एक लम्हा है मुस्कुराती हुई
क्यों कहते हैं लोग,एक धन परायी है बेटी
मातपिता के पीर हमेशा से अपनायी है बेटी
बाबुल के घर थी,तो चहका करती थी बेटी
साजन के घर जा,उस घर को भी महकाती है अब बेटी
@adnasakavi
नारी..
नारी...
नारी नारी करते हैं हम हर पल
नारी बिन जीवन में न हलचल
नारी आखिर क्या चीज़ है ऐसी
कभी चटपटी तो कभी मिश्री जैसी
आओ तुम्हें नारी से आज मिलवाता हूँ
उसके कुछ गुण से अवगत करवाता हूँ
नारी को कभी अर्धांगनी के नाम से जाना जाता है
तो कभी नारी को गहरे समंदर सा पहचाना जाता है
नारी शक्ति है
नारी भक्ति है
कभी तृष्णा है नारी
तो कभी शीतल झरना है नारी
नारी कभी है भेल चटपटी
तो कभी पहेली अटपटी
नारी कभी ममता है
कभी हौसला,बच्चों की छमता है
प्रियवर कि पूरी गीत है नारी
परिवार में हर एक की मीत है नारी
नारी कभी बिटिया है
तो कभी धुप में छाँव की कुटिया है
नारी कभी ज्वाला है
नारी रिश्तों कि सुँदर माला है
नारी अपने आप में एक शंघटन है
तो कभी दो परिवारों का गठबंधन है
नारी कभी पुरानी शराब जैसे
तो कभी महकता गुलाब जैसे
नारी एक ऊर्जा है,जीने का तरीका है
जिसने अपने हर रिश्ते को प्यार से सींचा है
अपने आप में पूरी दुनिया है नारी
कभी नाव तो कभी पतवार है नारी
नारी जिज्ञासा है
एक अभिलाषा है
सर्दी में गर्म बाहें है नारी
हर नर कि ठंडी आहें है नारी
पूरी एक वर्णमाला है नारी
इर्द गिर्द इसके घूमे दुनिया सारी
नारी एक ग्रंथ है एक धार्मिक किताब है
हर गुण इसके मोती जैसे,सीखें अंगिनत लाज़वाब है
नारी के सब गुण का क्या बखान करू
दिन ढल जायेगा,रात बीतेगी,हर एक गुण जो बयां करू
बस इतना समझ लो
नारी के बिना यह सृष्टि अधूरी है
जीवन चक्र में नारी का किरदार बहोत जरूरी है
@adnasakavi
भारत बनाम धर्म
भारत बनाम धर्म
भारत देश,उन चंद देशों में,जिसने हर धर्म को प्यार से गले लगाया है ।
विडंबना इस देश कि लेकिन,जनता कि मष्तिष्क पर सिर्फ हिंदु- मुस्लिम छाया है ।
भुल गए हम सिक्खों को,ईसाई, पारसी और न जाने कितने अल्पसंख्यों को ।
हर पार्टी, को सिर्फ याद रहा,बढ़ाएं कैसे चुनावी गणित में अपने सीटों के अंकों को ।
इफ्तार कि दावत में हर पार्टी का हर नेता जोर शोर से शिरकत करता है ।
न जाने क्यों फिर,वो दिवाली, क्रिसमस,जनता के बींच मनाने से डरता है ?
सफ़ेद रंग परिचय शांति का,फिर भगवा रंग आतंकवादी का परिचायक क्यों ?
सफ़ेद वस्त्र पहन गर सफ़ेदपोश है बनता इंसान ,तो भगवा चोला घृणा के लायक क्यों ?
कोई कहता हिंदु है जिगरा भारत का,और है मुसलमान जान उसकी ।
जैन,ईसाई,पारसी,बुद्धिस्ट,क्या भारत के विकास में नहीं कोई योगदान इनकी ?
मेरी मानों तो एक मुहिम चला,धर्मों का सारा झगड़ा ही ख़त्म कर देते हैं ।
जमा करो,पुराण बाइबिल, कुरान,गीता, सबको एक संग धरा में दफन् कर देते हैं ।
"रचनाकार", ने दिया हमें काया इंसान का,ताकि उसको पहचाने हम ।
क़त्ल कर रहे उसके उद्देश्य का लेकिन,हर क्षण,जाने अनजाने हम ।
जाने अनजाने हम......
@adnasakavi
धर्म बनाम इंसान
धर्म बनाम इंसान
मजहब-ए-इस्लाम का न ज्ञानी मैं,न हिंदु धर्म का कोई महान पंडित हुँ ।
ब्राह्मण कुल में हुँ जन्मा, लेकिन अपनी अज्ञानता से स्वयम दंडित हुँ ।
धर्म को पर रख अलग,जब भी देखा सब को एक मनुष्य कि दृष्टि से ,
स्वयम से तो प्रेम हुआ ही,हो गया प्रेम रचनाकार कि सृष्टि से ।
सुगंध उसके फुलवारी का जब भी अपने साँसों में भरता हुँ,
मुग्ध हो जाता हुँ एक पल में,पर अगले पल ही लगने डरता हुँ ।
जब फुलवारी कि शोभा, रंग बिरंगे फूलों से बढ़ती है,
तो फिर,इंसानियत क्यों धर्म के ठेकेदारों के आगे नाक रगड़ती है ?
कोई न कोई ,कहीं न कहीं ,अपने अपने धर्म का परचम है लहरा रहा,
दुसरे से श्रेष्ठ बता खुद का धर्म, मानवता को बरगला रहा ।
यहाँ तक तो ठीक था,पर अब कुछ दुसरों के विश्वास पर आघात हैं कर रहे ।
ज़ाकिर,जैसे,कुछ दिमाग के रोगी, हिंदु धर्म का खुलेआम हैं उपहास कर रहे ।
जब रचनाकार कि रचना में विविधता है,तो उस तक पहुँचने का रास्ता सिर्फ एक कैसे हो सकता है ?
कोई ज़ाकिर, घृणा कि तृष्णा में डुब, पुरी दुनिया में नफरत के बीज इस कदर कैसे बो सकता है ?
ज़ाकिर पाखंडी को,परमात्मा का इतना भी सामान्य ज्ञान नहीं,
परमात्मा हर आत्मा का वह अदृश्य रूप,जिसको अब तक समझ सका विज्ञान नहीं ।
एक मनुष्य के नाते मेरी समझ बस यह कहती है,
हर धर्म,अलग अलग सीमित कल्पना शक्ति की बस उत्पत्ति है।
अपनी इस कविता के द्वारा, ज़ाकिर जैसे लोगों को मुझे बस इतना कहना है,
बंद करें अपने नफरत कि बोली, क्योंकि इससे सिर्फ इंसानियत को तिल तिल मरना है ।
@adnasakavi
Wednesday, 4 January 2017
कौन हो तुम??
कौन हो तुम??
कौन हो तुम??
आँखों में एक सपना?
या बहुत करीबी अपना?
कोई शीतल हवा का झोंका?
या मेरे मनमंदिर का झरोखा?
अनकही अनछुई कोई ग़ज़ल हो?
या खिलता हुआ कोई कवल हो?
पायल कि मधुर झंकार हो तुम?
या मझा हुआ कोई फनकार हो तुम?
साँसों संग चलती दिल कि हलचल हो तुम?
या सागरमंथन से निकला अमृतजल हो तुम?
खयालो से बना सुँदर कोई मूरत हो?
या दुनिया कि सब से हसीन सूरत हो?
जीने का मेरे बहाना कोई?
या बहुत सुरीला गीत पुराना कोई?
आखिर क्यों तुम मुझको इतना तड़पाती हो?
कौन हो तुम,क्यों नहीं मुझे बताती हो?
कौन हो तुम??
@adnasakavi
India and Hypocrisy
Let's get familiar with a country which is fascinated most by one thing,the Religion.
It matters only little,if even it does,that someone has got some vision.
Talk of the town n every lane where, it is,what's your bloody caste.
The same country but has "Gajjini" effect whenever it gets hit by terrorist blast.
Fashion of candle march, the country masters in,after every rape or acid attack.
The country men here, but at the slightest of provocation, are ready to give each other, a tight ,"Sattaack".
You go north and east,and you will find "strict" display of liquor ban.
But the boozing parties happening there,will live any sensible,insane.
Toppers have rate charges, you can be one if you can pay the bill.
It matter's a damm, even if the candidate has no writing or reading skill.
Land of Lassi is no more the same,has now marijuana,heroine in form of new taste.
Families and families have got ruined in this,but not even a pinch this powder goes waste.
Come west and you will find, suicide being committed by helpless farmers.
But people here go crazy about, how Malinga bowls his perfect Yorkers.
Come to the CAPITAL ,its no more than a new circus item each and everyday.
Representatives here are just puppets n the Dictator has the only say.
People across the country are fascinated by social media to throw each other abuses.
But the election time,is the party time for most and hardly, his right,anyone uses.
I will get tired,explaining the ugly side of this country Great.
To hear about the positive,one will have to have some patience, for a while to wait.
@adnasakavi
खुद को ढूँढता आदमी
खुदको ढूँढ़ता आदमी
औसत ७० बरस की उम्र और आधा सफ़र खत्म हो गया ।
एक मासुम सा मन देखो,रिश्तों के मेले में कहीं खो गया ।
चहरे पर हल्की सी काली, ठीक उसके आँखों के नीचे ।
न जाने कितने जंग वो लड़ता रोज़,रख अपनी तकलीफों को पीछे ।
सर से बाल झड़ने लगे हैं उसके और कुछ सफ़ेद हो गए ।
ज़िंदगी की जदोजहद में,उसके खुदके सपने कहीं खो गए ।
कोई पति, कोई बेटा, कोई पापा उसे बुलाता है ।
छाह कर भी वो खुदका अस्तित्व लेकिन खोज नहीं पाता है ।
कुछ शब्द् मेरे अर्पित बस उस इंसान के लिए ।
जिसने झुल्साए अपने दिन, परिवार की अच्छी शाम के लिए ।
गिरता है रोज़,रोज़ फिर खड़ा हो जाता है ।
न जाने वो मासुम मन कब इतना बड़ा हो जाता है ।
बच्चों की फ़रमाईश,"छुट्टी यहाँ मनाना है "।
क्या खबर उनको,इसके खातिर पापा को कितने धक्के खाना है ।
घर के दरवाज़े पर पहुँचते ही, बीवी शुरू हो जाती है ।
पानी को कौन पूँछे,पहले दिन भर का किस्सा सुनाती है ।
माँ- बाप भी रहते आँखें लगाए, बेटा हमसे भी बतियायेगा ।
बस वही एक ही बात फिर से," बेटा तू कब हमें तिर्थ ले जायेगा ।
बेटा भी हल्की सी मुस्कान लेकर कहता,"ले जाऊँगा अम्मा बाबा ।
"कुछ वक़्त की मोह्लत दे दो,ख़त्म करु रोज़ का पहले शोर शराबा "।
बिस्तर पर पड़ते ही,सो जाता है कुछ सवालों को कल पर टालकर ।
शरीर को रख सिर्फ जिंदा,खुदको कहीं हर रोज़ मारकर ।
कल सुबह आखिर उसे फिर एक नई जंग जो लड़ना है ।
अम्मा,बाबा,बीवी,बच्चे, इनके सपने उसे जो पुरे करना है ।
...सपने उसे जो पुरे करना है ।
@adnasakavi