जिंदगी आज थोड़ी घबरायी सी लगती है
खुद से खुदकी संगीन बेवफाई सी लगती है
वो दुनिया को आग लगाने पर आमादा है
नफरत किसीने खूब पिलायी सी लगती है
पूरा बाज़ार उसकी तरफ ही है देख रहा
मज़बूरी खुद को बेचने आयी सी लगती है
उसकी कहानी सुन तू क्यों रो पड़ा सुशील
तेरे आपबीती उसने सुनायी सी लगती है
उनके महफ़िल में भी अब वो बात नहीं
कब्रिस्तान में फैली तन्हाई सी लगती है
आँगन में अँधेरा पर एक महक भी है
अभी किसीने लौ बुझायी सी लगती है
रुक सुशील फिर ज़रा वहाँ गौर से सुन
प्रकृति कुछ अभी फुस्फुसायी सी लगती है
जीवन एक और मौके का हकदार है सुशील
कई धुन उसके मधुर सहनाई सी लगती है
@adnasakavi
No comments:
Post a Comment