Sunday, 15 January 2017

इशारा हूँ मैं

...इशारा हूँ मैं

हिम्मत पसीना कर वर्तमान सँवारा हूँ मैं
वक़्त! सँभल जा,तेरे लिए एक इशारा हूँ मैं

पसरा हुआ अँधेरा द्वेष लोभ का चहु ओर
प्रकाश बिखेरता ऐसे में एक ध्रुव तारा हूँ मैं

डूब रही ज़माने में इंसानियत कि नाँव जहाँ
उस मानवता के लिये सुरक्षित किनारा हूँ मैं

दशकों से बिलख रही,बदलाव के आस में
माँ भारती का भरोसा,चुनिंदा सहारा हूँ में

बांधने कि कोशिश न कर समझ में दुनिया
हवा बन उड़ जाऊँगा हर बार,आवारा हूँ मैं

@adnasakavi

No comments:

Post a Comment