Thursday, 5 January 2017

धर्म बनाम इंसान

धर्म बनाम इंसान

मजहब-ए-इस्लाम का न ज्ञानी मैं,न हिंदु धर्म का कोई महान पंडित हुँ ।
ब्राह्मण कुल में हुँ जन्मा, लेकिन अपनी अज्ञानता से स्वयम दंडित हुँ ।

धर्म को पर रख अलग,जब भी देखा सब को एक मनुष्य कि दृष्टि से ,
स्वयम से तो प्रेम हुआ ही,हो गया  प्रेम रचनाकार कि सृष्टि से ।

सुगंध उसके फुलवारी का जब भी अपने साँसों में भरता हुँ,
मुग्ध हो जाता हुँ एक पल में,पर अगले पल ही लगने डरता हुँ ।

जब फुलवारी कि शोभा, रंग बिरंगे फूलों से बढ़ती है,
तो फिर,इंसानियत क्यों धर्म के ठेकेदारों के आगे नाक रगड़ती है ?

कोई न कोई ,कहीं न कहीं ,अपने अपने धर्म का परचम है लहरा रहा,
दुसरे से श्रेष्ठ बता खुद का धर्म, मानवता को बरगला रहा ।

यहाँ तक तो ठीक था,पर अब कुछ दुसरों के विश्वास पर आघात हैं कर रहे ।
ज़ाकिर,जैसे,कुछ दिमाग के रोगी, हिंदु धर्म का खुलेआम हैं उपहास कर रहे ।

जब रचनाकार कि रचना में विविधता है,तो उस तक पहुँचने का रास्ता सिर्फ एक कैसे हो सकता है ?
कोई ज़ाकिर, घृणा कि तृष्णा में डुब, पुरी दुनिया में नफरत के बीज इस कदर कैसे बो सकता है ?

ज़ाकिर पाखंडी को,परमात्मा का इतना भी सामान्य ज्ञान नहीं,
परमात्मा हर आत्मा का वह अदृश्य रूप,जिसको अब तक समझ सका विज्ञान नहीं ।

एक मनुष्य के नाते मेरी समझ बस यह कहती है,
हर धर्म,अलग अलग सीमित कल्पना शक्ति की बस उत्पत्ति है।

अपनी इस कविता के द्वारा, ज़ाकिर जैसे लोगों को मुझे बस इतना कहना है,
बंद करें अपने नफरत कि बोली, क्योंकि इससे सिर्फ इंसानियत को तिल तिल मरना है ।

@adnasakavi

No comments:

Post a Comment